Saturday, February 14, 2009

न जाने क्यों आजतक?!!..
















मुद्दत हुई वो शजर ऐ गुमनाम जाता रहा ,
बू ऐ गुल बाक़ी रही ना जाने क्यों आजतक?
फासले समन्दरों के थे हमारे दरमियाँ,
डूबता हुआ मैं चीखा, न जाने क्यों आजतक?
फसलें बदल गयीं दर गर्दिश ऐ अय्याम ओ शब्
महव ऐ तराना बुलबुल रहा न जाने क्योंआजतक?
सरे शाम ही हैदर* वो कारवां भी जाता रहा,
घंटियाँ बस खनकती रहीं, न जाने क्यों आजतक?

1 comment:

Anonymous said...

nice writing