
~मेरा परिचय~
.by Sarkar Haider on Monday, March 21, 2011 at 10:29am.~मेरा परिचय~
सदियों से मैं बहता हूँ
इन झरनों और हवाओं में
रूप मेरा बदलता रहता
जब तब अनगिनत दिशाओं में
मेरा स्वागत करते समय और दिशा
उजाले भी मेरे और काली हर निशा
रूप मेरे बदलते रहते
कभी बच्चा या कभी एक जर्जर बूढा
कभी योध्हा और कभी एक भिक्षु
कभी हूँ नारी तो नर कहीं मैं
हर एक सफ़र पे लेकिन रहता यहीं मैं
कितनी काया बदल दीं मैंने इन सदियों में
अब मुझे खुद याद नहीं
मध्य एशिया का चरवाहा तो किशन भी हूँ मैं
नादिर ओ चंगेज़ जो नाम मेरे तो हूँ अशोक भी मैं
इतिहास की हर घटना कहीं मुझ से जुडी
कभी हसीना ए काबुल या पंजाब दी सोनी कुड़ी
कभी मैं हिटलर तो गांधी कहीं मैं
कभी था मै हाफेज़ कभी खय्याम
तो कहीं था ग़ालिब कहीं शहराम
गोएथे मेरा एक चोला था अलावा काली दास के
इकबाल भी रंग है मेरा सिवाए तुलसीदास के
रंगों से मैं खेला किया हर युग और हर दौर में
अनगिनत देवी देवता खुद मैंने बनाए हर दौर में
बसंत को मैंने जिया कभी अबीर ओ गुलाल में
तो कभी तिल गेहूं सजाये कश्मीरी शाल में
सूरज से गर्मी ली और नाचा चांदनी में
अन सुलझे पहलू निहारे शायरी में या रागिनी में
गाथाएँ जी हैं मैंने मसनवी और पुराण में
तो कभी तलाशी बन्दिगी गीता और कुरान में
कभी दिशा तय की अपनी तलवार से
तो कभी अपने रक्स या कलाम से
अशवाथामा भी मै ही था और सोहराब भी
फिरदौसी भी मै ही था और वेद व्यास भी
पूजा भी गया मैं सूली पे भी हूँ लटकाया गया
तोडा गया मैं और कभी जतनो से जुड़वाया गया
इन सदियों के लम्बे हेर फेर में
इस सूरज और इसी चाँद की दौड़ में
कभी था मैं सूर्यवंशी और कभी चंद्रवंशी
कभी अजंता तराशी कभी सिंध घाटी
कैस्पियन उतरा मै कभी सुएज़ पाटी
गंगा भी नहाया मैं लंका भी बांटी
जब अकेला पड़ गया और कभी डर लगा
भगवान पत्थर के बना डाले
आखिर तो था बस एक इंसान मैं
और इस तरह मैं चलता रहा
अंतहीन और अनजान राहों पर
सफ़र ही मेरा कारक था और येही कारण
मैं हूँ आर्यपुत्र ......!!!
~ होली/ नवरोज़ मुबारक~
सरकार हैदर बरेली २१ मार्च २०११
Colors of Life
.

6 comments:
lovely composition Sir....
WOW!!awesome
Love rules his kingdom without a sword.
[url=http://burberry-outlet-discount.blogspot.com/]burberry outlet[/url] burberry-outlet-discount.blogspot.com
[url=http://ugg-boots-outlet-online.blogspot.com/]ugg boots online[/url] ugg-boots-outlet-online.blogspot.com
[url=http://moncler-jackets-cheap.blogspot.com/]moncler jackets outlet[/url] moncler-jackets-cheap.blogspot.com
Wisdom is more precious than wealth.
ugg boots uk ugg-boots-cheapuk.blogspot.com
ugg boots 5825 classic-short-ugg-boots-5825.blogspot.com
We prepare for all kinds of excessive prominence s that go about a find in a difference of styles,[url=http://www.safeandsoon.com/]cheap wedding dresses[/url]
[url=http://www.weddinghow.net]cheap wedding dresses[/url]
[url=http://www.dresswomen.net]affordable wedding dresses[/url]
[url=http://www.dresswomen.net]prom dresses[/url]
[url=http://www.weddingideas4u.com]discount wedding dresses[/url]
colors and sizes at wholesale price.All are cheap with trendy styles allying apparels including artist coalescence dress, strand wedding dresses, bridal gowns, bridesmaids dresses, prom outfits, bloom skirt dresses & nurse dresses.Even we can supply the services of loose vastness customization and manumitted together with size Purchase affordable astounding compound dresses minute!make use of searing shopping, dress perfectly destined for the notable juncture with the facilitate of G-marry bridal.
http://www.safeandsoon.com/
Schreib doch bitte nochmal ein wenig ausführlicher. Ich würde sehr gerne
mehr darüber erfahren.
my webpage :: E-Zigarette
Stupendous lines Sir...
Post a Comment